भारत-अफ़ग़ानिस्तान के बीच दिल्ली में होनेवाले तीन टी-20 की सीरीज़ से पहले वैभव सूर्यवंशी बेहद ख़तरनाक नज़र आ रहे हैं. क़रीब घंटे भर टीम इंडिया की प्रैक्टिस के बाद बूंदा-बांदी शुरू हुई और मैदान पर कवर्स डाल दिये गये. लेकिन इसके पहले थोड़ी देर तक वैभव सूर्यवंशी अपने जाने-माने कारनामों से दर्शकों और मीडिया की आह! वाह! लूटते रहे.