'हम किसी के खिलाफ नहीं', BRICS मंच से पीएम मोदी का दुनिया को संदेश

  • 4:11
  • प्रकाशित: सितम्बर 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS नेताओं का स्वागत करते हुए कहा, "भारत में आप सभी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए मुझे अत्यंत खुशी हो रही है. भारत की BRICS अध्यक्षता People-Centric और Humanity First दृष्टिकोण पर आधारित है. Resilience, Innovation, Cooperation और Sustainability हमारी प्रमुख प्राथमिकताएं हैं." उन्होंने कहा कि इन प्राथमिकताओं के साथ भारत ने BRICS सहयोग को आम लोगों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया है. इसी सोच के तहत 350 से अधिक बैठकों का आयोजन किया गया और देश के लगभग 30 शहरों में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने BRICS अध्यक्षता को सफल बनाने में सभी सदस्य देशों के सहयोग और सक्रिय भागीदारी के लिए आभार भी व्यक्त किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का BRICS शिखर सम्मेलन ऐतिहासिक है, क्योंकि संगठन अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है. उन्होंने कहा कि जैसे मानव जीवन में 20 वर्ष की आयु परिपक्वता और जिम्मेदारियों के नए दौर की शुरुआत मानी जाती है, उसी तरह BRICS भी अब एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो दशकों में BRICS ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह ऐसा मंच है जो सहमति, सहयोग और परस्पर सम्मान के आधार पर आगे बढ़ता है. उन्होंने जोर देकर कहा, "हम किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने की भावना के साथ आगे बढ़ते हैं."

संबंधित वीडियो