राजस्थान के बूंदी जिला परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कई लोग सरकारी अधिकारी के सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे निजी कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी से जोड़कर देख रहे हैं.