BRICS के नई दिल्ली घोषणा पत्र में क्या है?

  • 8:58
  • प्रकाशित: सितम्बर 12, 2026

नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने 2026 की नई दिल्ली घोषणा को अपनाया. इसमें वैश्विक शासन, पश्चिम एशिया, व्यापार, तकनीक, वित्तीय सहयोग और महिलाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर साझा रुख रखा गया. BRICS देशों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फैसलों में ग्लोबल साउथ की आवाज को ज्यादा महत्व मिलना चाहिए. संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व में बेहतर भौगोलिक संतुलन और व्यापक प्रतिनिधित्व की मांग की गई.