महायुद्ध का महाबिल! ट्रंप को बहुत महंगी पड़ रही ईरान से जंग

  • 7:16
  • प्रकाशित: जुलाई 22, 2026

दुनिया की निगाहें इस वक्त अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े संघर्ष पर टिकी हैं. पिछले 11 दिनों से दोनों देशों के बीच हवाई हमले और पलटवार का सिलसिला जारी है. मिसाइल के बदले मिसाइल और ड्रोन के बदले ड्रोन दागे जा रहे हैं. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अब ईरान के पावर स्ट्रक्चर और परमाणु मटीरियल वाले पहाड़ों को भी निशाना बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब हम ऐसी जगहों पर हमले करने जा रहे हैं, तो ईरान को भारी नुकसान होगा. सीजफायर टूटने के बाद अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान के चाबहार, गुना, दरी, बेबहार और उम्मीद समेत 5 प्रमुख शहरों पर हमले किए. इसका असर पूरे पश्चिम एशिया पर दिख रहा है. जॉर्डन ने दावा किया कि इराक की तरफ से 6 मिसाइलें आईं, जिनमें से 4 को हवा में मार गिराया गया. यूएन सेक्रेटरी जनरल ने चिंता जताई है. ईरान, बहरीन, जॉर्डन, सीरिया, इराक, सऊदी, यमन, कतर, कुवैत और यूएई में व्यापार, परिवहन लागत और ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है.

संबंधित वीडियो