आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे डोनाल्ड ट्रंप पर मंडरा रहे एक बहुत बड़े खतरे की. ईरान समर्थित मिलिशिया गुट 'इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक' (Islamic Resistance in Iraq) ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति ट्रंप की हत्या करेगा या उसमें मदद करेगा, उसे 10 मिलियन डॉलर (करीब 84 करोड़ रुपये) का इनाम दिया जाएगा. दरअसल, यह गुट 2020 में हुए उस अमेरिकी ड्रोन हमले का बदला लेना चाहता है, जिसमें ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी और इराकी मिलिशिया नेता अबू मेहदी अल मुहांदिस मारे गए थे. हाल ही में व्हाइट हाउस में इराकी प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में ट्रंप ने खुले तौर पर उस ऑपरेशन का बचाव किया था, जिसके बाद यह इनाम घोषित किया गया.