दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 जुलाई को 'संसद मार्च' के दौरान नीट (NEET) छात्रों पर कथित अत्यधिक बल प्रयोग और लाठीचार्ज के मामले में केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. अदालत ने उन्हें चार सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के कई वीडियो सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान 90 से ज्यादा छात्रा घायल हुए.