ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका द्वारा लगातार 7 दिनों से किए जा रहे हमलों के बाद ईरान ने अपनी रणनीति बदल ली है. ईरान के सुप्रीम लीडर के वरिष्ठ सलाहकार मोहसेन रजाई ने स्पष्ट कर दिया है कि 'वार्ता के साथ युद्ध' की नीति अब खत्म हो चुकी है. ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका 2-3 दिन और हमले जारी रखता है, तो ईरान का पलटवार सिर्फ जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह एक बहुत बड़ा हमला होगा. आईआरजीसी (IRGC) के नेवी कमांडर ने अमेरिका को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिकी हमले नहीं रुके, तो अमेरिकियों के लिए समुद्र को नर्क बना दिया जाएगा. दरअसल, अमेरिका ने समुद्री नाकाबंदी के जरिए ईरान की अर्थव्यवस्था को तोड़ने और उसे घुटनों पर लाने की कोशिश की है, जिससे ईरान बुरी तरह भड़का हुआ है.
ईरान ने सिर्फ धमकियां ही नहीं दी हैं, बल्कि एक्शन भी शुरू कर दिया है. दावों के मुताबिक, ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से सऊदी अरब के अल खर्ज में स्थित प्रिंस सुल्तान एयरबेस, इराक के सुलेमानियाह और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और डिपो को निशाना बनाया है. इस वीडियो में हमारे संवाददाता प्रदीप दत्ता दे रहे हैं ग्राउंड जीरो से पूरी इनसाइड स्टोरी. जानिए कैसे ईरान अब अमेरिका के खिलाफ एक बड़े ऑफेंसिव (Offensive) की तैयारी कर रहा है.