दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का विरोध प्रदर्शन देश की युवा आबादी को राजनीतिक तौर पर कोई मौके के तौर पर देख रहा है और किसी के लिए चिंता की बात भी है. एक चिंता आम आदमी पार्टी को सता रही है, वो ये की कहीं कांग्रेस इस छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ पूरी तरह से ना ले उड़े. उसे ऐसी फिक्र क्यों सता रही है? 21 जुलाई को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जब पीएम हाउस के बाहर हंगामा खड़ा करके आंदोलन का पूरा मोमेंटम शिफ्ट कर दिया, तो ये सबसे ज्यादा नागवार आम आदमी पार्टी को गुजरा. आम आदमी पार्टी को इसके पीछे कांग्रेस का कोई पॉलिटिकल गेम नज़र आने लगा.