UP Samvaad 2026: खेती में AI और नई तकनीक! 1 मिनट में मिट्टी की जांच, किसानों को ₹12,000 तक का फायदा

  • 31:24
  • प्रकाशित: अक्टूबर 11, 2026

UP Samvaad 2026: भारतीय कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और नई तकनीक किस तरह बदलाव ला रही है? NDTV के इस खास कॉन्क्लेव में कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे आधुनिक तकनीक से मिट्टी की जांच, फसल का चुनाव और खेती की लागत को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सेंसर आधारित तकनीक से मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी लगभग एक मिनट में हासिल की जा सकती है। इससे किसानों को मिट्टी में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और अन्य पोषक तत्वों की स्थिति समझने में मदद मिल सकती है। चर्चा में साझा किए गए अध्ययन के अनुसार, इस तकनीक को अपनाने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹10,000 से ₹12,000 तक का लाभ मिलने की बात सामने आई। क्या AI, ड्रोन, रोबोटिक्स और प्रिसिजन एग्रीकल्चर भारतीय खेती की तस्वीर बदल सकते हैं? जानिए कैसे वैज्ञानिक रिसर्च और आधुनिक तकनीक किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद कर सकती है। देखिए खेती के भविष्य, कृषि नवाचार और किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर यह खास चर्चा।

संबंधित वीडियो