प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उद्योग जगत से देश की आगे की वृद्धि के लिए जरूरी सुधारों के बारे में बिना किसी झिझक के सुझाव देने को कहा. उद्योग संगठन फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कंपनियों से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान देने और कृषि एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश करने का भी आग्रह किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12-13 वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और समाज के सभी वर्गों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत में विकास की रफ्तार बहुत तेज है और इसी तरह लोगों के गरीबी से बाहर निकलने की गति भी बहुत तेज है. विश्व बैंक की नवीनतम रिपोर्ट का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि महज 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं.