उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. यहां चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के हवाले से ये बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि भीम आर्मी और AIMIM गठबंधन की चर्चा जोरों पर है. सूत्र बता रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों नेता मिलकर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. 12 नवंबर को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है, इसको लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक दोनों नेताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक, 2027 में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी साथ आने की तैयारी में हैं. इस संभावित गठबंधन को दलित और मुस्लिम वोटों के नए समीकरण के तौर पर भी देखा जा रहा है.