सिर्फ 15 मिनट में खत्म हुई SP-कांग्रेस की पहली बैठक, जानें- हुआ क्या?

  • 3:03
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए हुई कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की पहली बैठक सिर्फ 15 मिनट में खत्‍म हो गई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है. हालांकि, बैठक से बाहर आए नेताओं ने कहा, "देखिए, ये शुरुआती बैठक थी. कहीं कोई गठबंधन में दोनों के बीच कोई संशय नहीं है और कल फिर बैठक होगी और अगले दो-चार दिनों के अंदर सब चीजें फाइनल हो जाएंगी."

संबंधित वीडियो