BJP विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, शरीर में कैसे पहुंचा कीटनाशक?

  • 3:10
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026

बीजेपी विधायक रेखा पात्रा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. उन्हें कोलकाता के रन टैगोर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां फिलहाल वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, रेखा पात्रा कोई रिएक्शन नहीं दे रही है उनकी आंखें नहीं खुल रही और शरीर में भी कोई हलचल नहीं है. शुरुआत में उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह फूड पॉइजनिंग बताई गई थी, लेकिन अब मेडिकल रिपोर्ट में कृषि में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक के सेवन से जहर फैलने की बात सामने आयी है. डॉक्टरों को आर्गेनो फास्फोरस आधारित पेस्टिसाइड के सेवन की आशंका है. हालांकि, शरीर में कीटनाशक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में इसका सेवन हुआ ये अभी साफ नहीं हो पाया है.