अंदर से कैसी दिखती है भारत से नेपाल को जोड़ने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस?

  • 12:42
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026

रामनगरी अयोध्या और नेपाल जनकपुर के बीच ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दिल्ली से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन का नाम है सरयू कमला एक्सप्रेस. ये साप्ताहिक ट्रेन 604 किमी का सफर करीब 19 घंटे में तय करेगी और 11 प्रमुख स्टॉपेज से गुजरते हुए रामायण सर्किट पर्यटन और दोनों देशों के रिश्तों को नई रफ्तार देगी. अयोध्या रेलवे स्टेशन पर भी इसके कार्यक्रम की जोरदार तैयारी चल रही है. ट्रेन को फूलों से सजाया गया है, बगल में मंच तैयार है. वाल्मीकि रामायण में कहा गया है कि राजा दशरथ राम बारात लेकर जब मिथिला के जनकपुर पहुंचे थे तो उन्हें 4 दिन लगे थे, अब इस ट्रेन को 19 घंटे लगेंगे.

संबंधित वीडियो