उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी अपनी तैयारियों में जुटी है, वहीं INDIA गठबंधन में शामिल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की आज अहम बैठक होने वाली है. दिल्ली में होने जा रही इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों पर मंथन होगा. दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर आज औपचारिक शुरुआत होनी है. बैठक आज प्रमोद तिवारी के घर पर दोपहर 12 बजे होगी, उन्हीं की बेटी प्रदेश अध्यक्ष हैं- आराधना मिश्रा. बैठक में कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद और विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहेंगे, तो समाजवादी पार्टी की तरफ से राम गोपाल यादव और अन्य नेता मौजूद रहेंगे.