यूपी में एनकाउंटर पर आर-पार! ओवैसी ने CM योगी को दी क्या चुनौती?

  • 14:32
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर पर नया सियासी बवंडर शुरू हो गया है. जो बुलडोजर और एनकाउंटर CM योगी की कानून व्यवस्था का मॉडल है, ओवैसी ने उस पर सवाल उठाए और ऐलान कर दिया कि उत्तर प्रदेश में उनका गठबंधन आया तो एनकाउंटर पर फुल स्टॉप लगेगा और अब तक हुए सभी एनकाउंटर की फाइलें खुलेंगी. ओवैसी बाकायदा रैलियों से वो डाटा पढ़ रहे हैं. कह रहे हैं, 316 लोग एनकाउंटर में मारे गए, 2017 से 2026 तक 110 इसमें मुसलमानों को मारा गया. 31 जिलों में 85 जगह पर गोली मारी गई. ओवैसी कह रहे हैं, यूपी में अगर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनती है, तो एनकाउंटर मामलों की जांच के लिए खास जांच आयोग बनेगा. यूपी की 20 करोड़ जनता शांति और भयमुक्त माहौल चाहती है.