यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होने जा रही है. यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने NDTV को बताया कि समाजवादी पार्टी को लगभग आधी सीटों की सूची भेजी गई है. गुरुवार को अखिलेश यादव ने आजम खान से मिलने के बाद बयान दिया था कि लंबी सूची आई है, जल्द दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर औपचारिक चर्चा शुरू होगी. कितनी सीटें कांग्रेस को मिलेंगी, कितनी सपा लड़ेगी, ये अभी सवाल है. खबरें हैं कांग्रेस ज्यादा सीटें चाहती है, सपा कम देना चाहती है, लेकिन नंबर्स पर सहमति के लिए इंतजार करना होगा. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की थी, उसमें तकरीबन 175 सीटों पर चर्चा हुई थी. ये वो सीटें हैं जो कांग्रेस अपने सर्वे और समीकरण के मुताबिक मुफीद मान रही है. इसमें A कैटेगरी की तकरीबन 100 सीटें, B कैटेगरी की 40 सीटें और फिर C कैटेगरी की सीटें हैं.