बिहार में ट्रेन का सफर आने वाले दिनों में और भी आरामदायक होगा. गंगा नदी पर मोकामा में बने नए रेल पुल का ट्रायल पूरा हो गया है, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच एक नया संपर्क जुड़ गया है. इसका एक वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस पुल के बनने से ट्रेन का सफर और छोटा हो जाएगा. लगभग करीब 2400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए पुल को पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है. रेलवे के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद इस क्षेत्र में रेल यातायात की क्षमता अनुमान के मुताबिक, लगभग 2.5 गुना तक बढ़ सकती है. इससे उत्तर-पूर्वी हिस्सों से संपर्क भी बेहतर होगा.