Punjab Elections: 24 नवंबर से पहले अकाली-BJP गठबंधन का होगा ऐलान, सीटों पर बनी बात?

  • 6:05
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2026

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे जुड़ी इस वक्त की बहुत बड़ी खबर आ रही है. अकाली-BJP गठबंधन पर औपचारिक ऐलान 24 नवंबर को गुरु पर्व से पहले हो सकता है. बातचीत के आखिरी दौर के लिए BJP के वरिष्ठ नेताओं के अगले एक-दो दिनों में पंजाब जाने की संभावना है. दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा एडवांस स्टेज पर है. BJP गठबंधन में 40 से ज्यादा सीटों की मांग कर रही है और वहीं दूसरी ओर दोनों के बीच सामंजस्य बैठाने और बातचीत के जरिए सीट बंटवारे पर पुष्टि संभवतः 24 तारीख के पहले हो जाएगी. प्रकाश पर्व, गुरु पर्व पंजाब में सबसे बड़ा त्यौहार मनाया जाता है और उसी गुरु पर्व के पहले ही माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक घोषणा हो सकती है.