झमाझम बारिश के कारण गंगा, यमुना समेत कई छोटी नदियां उफान पर चल रही हैं. जिससे पूर्वी यूपी में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. प्रयागराज, गाजीपुर, कुशीनगर समेत आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. सुल्तानपुर, अमेठी में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बारिश के लिहाज से अहम बताए हैं. मौसम विभाग ने लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली, सुल्तानपुर, अमेठी समेत 18 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.