यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी उम्मीदवारों की एक फर्जी लिस्ट जारी की गई, जिसे लेकर भाजपा भड़क गई है. 209 प्रत्याशियों की लिस्ट का ये मामला है. बीजेपी ने इस लिस्ट को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है. बीजेपी ने कहा कि कोई भी सूची तैयार नहीं हुई है और सूची पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत है. पार्टी ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अभी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि ऐसी अफवाहों से कार्यकर्ताओं में भ्रम और डर फैलाने की कोशिश की जा रही है. बीजेपी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.