Tala Marandi Joins JMM: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है. भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी छोड़ दी है. ताला मरांडी ने भाजपा छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी को पार्टी की सदस्यता दिलाई. ताला मरांडी संताल परगना में भाजपा के बड़े नेता थे. बताया जाता है कि आज सुबह ही उन्होंने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद अब वो हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं.