Jharkhand Elections: झारखंड में PM Modi ने भरी चुनावी हुंकार, JMM और Congress पर जमकर बरसे | Read

  • 20:05
  • प्रकाशित: नवम्बर 10, 2024

Jharkhand Elections: झारखंड के बोकारो जिले के चंदनक्यारी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है. छोटा नागपुर का ये पठार भी कह रहा है : रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा-NDA का यहां एक ही मंत्र है - हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे. ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं.

संबंधित वीडियो