Syed Suhail | Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले सियासत गरमा गई है. मध्यमग्राम में हुई फायरिंग में शुभेंदु अधिकारी के करीबी और पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. दावा किया जा रहा है कि हमला शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन वे बच गए और उनके करीबी की जान चली गई.
हमले के बाद पूरे बंगाल में आक्रोश देखा जा रहा है, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और कई अहम सुराग जुटाए गए हैं. हथियार, मोबाइल डेटा और सीसीटीवी के जरिए इस साजिश का पूरा सच सामने लाने की कोशिश जारी है.