सुशील कुमार को वर्ल्ड चैंपियनशिप से टोक्यो ओलिंपिक के टिकट की उम्मीद

  • 2:14
  • प्रकाशित: सितम्बर 14, 2019
कज़ाकिस्तान के नूर-सुल्तान में शनिवार से हो रही कुश्ती की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के बजरंग पुनिया और विनेश फ़ोगाट जैसे पहलवानों से बड़ी उम्मीद की जा रही है. इसी टूर्नामेंट में डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सुशील कुमार 74 किलोग्राम वर्ग में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं. सुशील अपने नए रूसी कोच कमल मिकलोव के साथ इस टूर्नामेंट में कमाल करने की उम्मीद कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि वो वर्ल्ड चैंपियनशिप के ज़रिये टोक्यो ओलिंपिक्स का टिकट हासिल कर लेंगे. वैसे ग्रीको रोमन वर्ग में पहले ही दिन सभी भारतीय पहलवान हारकर बाहर हो गए हैं.

संबंधित वीडियो