विपक्ष आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगा. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने की बात कही जा रही है. यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और बैठक करीब साढ़े चार घंटे तक चलने की संभावना है. बैठक में 19 दलों के 30 से अधिक नेता अपने विचार रखेंगे.