केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में किसानों की चुनौतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि "खेत बचाओ अभियान" के दौरान उन्होंने पंजाब के कई इलाकों का दौरा किया और किसानों से लंबी चर्चा की. चौहान ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने भारत सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को राज्य में सही ढंग से लागू नहीं किया, जिससे किसानों को लाभ नहीं मिल पाया.