'महिलाओं को ₹40,000 सालाना, OPS बहाली का वादा', समाजवादी पार्टी में घोषणा पत्र क्‍या-क्‍या वादे?

  • 11:07
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2026

समाजवादी पार्टी आज संविधान दिवस के मौके पर उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. इसे जनमन का मेनिफेस्टो नाम दिया गया है और इसके साथ ही 27 का संकल्प - PDA का प्रण पत्र, ये नारा भी इसमें जोड़ा गया है. सूत्रों के मुताबिक घोषणा पत्र में युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, शिक्षकों और PDA वर्ग पर खास फोकस रहेगा. दो फेज में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा. पहले फेज में कई सारी घोषणाएं हो सकती हैं और महिलाओं के बारे में घोषणाएं अगले चरण में यहां पर समाजवादी पार्टी करेगी.पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, खाली पदों, सरकारी पदों पर भर्ती, आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने और कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने जैसे कई बड़े वादे इसमें शामिल हो सकते हैं. वहीं महिलाओं के लिए सालाना ₹40,000 की आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी यहां पर किया जा सकता है, जो बड़ा आकर्षण भी बन सकता है.