2027 से पहले CM Yogi समेत बड़े नेताओं का महामंथन, BJP की चुनावी तैयारी तेज

  • 5:54
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2026

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी बड़ा मंथन करने जा रही है और चुनाव से पहले पार्टी कई बैठकें यहां पर करेगी. 27-28 नवंबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला होगी. दिल्ली के पूसा इंस्टीट्यूट में ये कार्यशाला की जानी है और कार्यशाला में PM का मार्गदर्शन भी मिल सकता है. बीजेपी अध्यक्ष समेत तमाम नेता इसमें मौजूद रहेंगे. 10 से 11 दिसंबर को संगठन मंत्रियों की बैठक होगी. 19-20 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद ये पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. 2027 और उसके बाद होने वाले अहम विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी बीजेपी अब संगठन को चुनावी मोड में लाने जा रही है. दिल्ली में नवंबर से दिसंबर तक बैठकों का ऐसा दौर चलेगा जहां पार्टी नेतृत्व से लेकर राज्यों के प्रभारी और संगठन मंत्री एक मंच पर जुटेंगे.

संबंधित वीडियो