दिल्ली के उस्मानपुर में एनकाउंटर, डी कंपनी के शूटर का साथी अमन गाजी घायल

  • 2:58
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2026

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में नॉर्थ-ईस्ट जिले के स्पेशल स्टाफ और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में डी कंपनी के शूटर नसीम दुर्रानी का साथी अमन गाजी घायल हो गया. उसके पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के अनुसार, अमन गाजी ने टीम पर चार राउंड फायरिंग की, जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से पांच राउंड गोलियां चलाई गईं. मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

संबंधित वीडियो