Egypt: काहिरा में बड़ा हादसा, हाईवे पर आग लगने से 31 की मौत!

  • 1:18
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2026

मिस्र के काहिरा से एक हादसे की भयानक तस्वीरें सामने आई हैं. यहां पर हाईवे पर भीषण आग भड़क उठी. हाईवे में करीब 31 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई. 20 लोग इसमें घायल बताए जा रहे हैं. कई कारें और बसें जलकर खाक हो गईं. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन यहां पर किया जा रहा है, लेकिन जो तस्वीरें सामने आईं, वो भयानक हैं. आप देखिएगा सड़क पर किस तरह से ये टैंकर जो है, आग की जद में आ गया और जिस तरह की आग यहां पर भड़की, उसमें 31 लोगों की जान चली गई है और 20 लोग इसमें घायल हो गए हैं. कई गाड़ियां इसमें जल गई हैं, बसें तक इसकी जद में आ गई हैं. इतना जबरदस्त ये हादसा यहां पर हुआ हाईवे पर, उसके बाद किस तरह अफरा-तफरी यहां पर नजर आई, ये दूसरी तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं, जहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया.