रोहतक के ढाबे में गैंगवार से दहशत, भाऊ और सनी रिटोलिया गैंग के बीच चलीं गोलियां, 4 की मौत

  • 3:20
  • प्रकाशित: नवम्बर 26, 2026

हरियाणा के रोहतक में खूनी गैंगवार हुआ है, जिसमें 4 गैंगस्‍टर्स की हत्‍या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि कुछ गैंगस्‍टर्स रोहतक के मिलन ढाबे में खाना खाने आए थे, ये सन्‍नी रिटोलिया गैंग के थे. इस बात की खबर जब हिमांशु भाऊ के गैंगस्‍टर्स को हुई, तो उन्‍होंने हमला कर दिया. इस हमले में सन्‍नी रिटोलिया गैंग के 4 गैंगस्‍टर मारे गए हैं. पुलिस लगातार इन्वेस्टिगेशन कर रही है और जो प्राथमिक इन्वेस्टिगेशन में पाया गया है, वो ये लग रहा है कि गैंगवार है. दरअसल, भाऊ और सनी रिटोलिया गैंग में आपस में टसल हैं. पहले भी कई बार इनकी आपस में गैंगवार हुई है.