Olympics: 'जय हिंद' के उद्घोष के साथ टोक्यो रवाना हुआ भारतीय एथलीटों का पहला जत्था
प्रकाशित: जुलाई 18, 2021 12:22 PM IST | अवधि: 1:11
Share
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर टोक्यो ओलिंपिक्स के लिए जाने वाले भारतीय एथलीटों के पहले बैच के औपचारिक विदाई समारोह में शनिवार को शामिल हुए. ठाकुर ने एथलीटों को प्रेरित करने में मदद करने के लिए 'जय हिंद' के नारे लगवाये. टोक्यो ओलिंपिक्स के लिए कुल 127 एथलीटों ने क्वालीफाई किया है. यह किसी भी ओलिंपिक्स में भारत द्वारा भेजी गई अब तक की सबसे बड़ी टुकड़ी है. (Video Credit: ANI)