एशियन गेम्स में लगातार तीसरी बार पदक जीतने वाली भारतीय वुशु स्टार रोशिबिना देवी ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि उनका सपना दुनिया के बड़े एथलीटों की लीग में शामिल होना है. उन्होंने कहा कि वह भारत में वुशु को और लोकप्रिय होते देखना चाहती हैं और इस बात से खुश हैं कि उनका नाम लिएंडर पेस, जसपाल राणा और पीटी उषा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ लिया जा रहा है. रोशिबिना ने बताया कि फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं. उन्होंने मणिपुर की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि शांति और स्थिरता लौटने से खेल और पढ़ाई, दोनों को फायदा मिलेगा.