सपा-बसपा का गठबंधन देशहित में: तेजस्वी यादव

  • 8:42
  • प्रकाशित: जनवरी 14, 2019
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश पर खतरा मंडरा रहा है. ये लोग नागपुरिया कानून, आरएसएस का एजेंडा लागू करना चाहते हैं. मोहन भागवत पहले भी काम कर रहे थे कि आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए या फिर इसे आर्थिक आधार पर दिया जाए. यह संविधान को खत्म करने जैसा काम है. ये लोग अपना एजेंडा लागू करना चाहते हैं.' साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का यूपी और बिहार में सफाया हो चुका है. उपचुनाव में भी देखने को मिला, जहां सीएम और डिप्टी सीएम भी अपनी सीट नहीं बचा पाए. उस दौरान कांग्रेस भी अलग चुनाव लड़ी थी, लेकिन उसके बाद भी लोगों का अच्छा-खासा समर्थन मिला था. आने वाले चुनाव में भी यह गठबंधन काम करेगा और पूरे देश में यह जाएगा.'

संबंधित वीडियो