बिहार (Bihar) की राजनीति में बड़ा ड्रामा! सोमवार को लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने पटना (Patna) में कई उम्मीदवारों को आरजेडी (RJD) का सिंबल (Symbol) दिया, लेकिन देर रात दिल्ली (Delhi) से लौटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने वही सिंबल वापस ले लिए। मनेर (Maner) के विधायक भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra), परबत्ता (Parbatta) से डॉ. संजीव (Dr. Sanjeev), मटिहानी (Matihani) से बोगो सिंह (Bogo Singh), और संदेश (Sandesh) से अरुण यादव (Arun Yadav) के बेटे समेत कई नेताओं को सिंबल दिए गए थे। लेकिन रातों-रात सबकुछ बदल गया। सवाल उठ रहा है — क्या कांग्रेस (Congress) के साथ आरजेडी (RJD) का गठबंधन खतरे में है? इस बीच राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास के बाहर देर रात तक नेताओं की भीड़, राज्यसभा सांसद संजय यादव (Sanjay Yadav) और पूर्व सांसद प्रिंस पासवान (Prince Paswan) की मौजूदगी ने और बढ़ाई सियासी सरगर्मी। जानिए पूरा मामला इस वीडियो में।