'चेहरे पर कालिख, सिर पर चप्पल...' राज ठाकरे पर टिप्पणी करना इन्फ्लुएंसर को पड़ा भारी!

  • 2:47
  • प्रकाशित: सितम्बर 21, 2026

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. पुणे से बड़ी खबर सामने आई है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महेश मोटे ने कुछ दिन पहले राज ठाकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद MNS कार्यकर्ता भड़क गए. कार्यकर्ताओं ने महेश मोटे को उसके दफ्तर से पकड़कर अपने दफ्तर लाया, चेहरे पर कालिख पोती, सिर पर चप्पल रखवाकर उठक-बैठक और राज ठाकरे की फोटो के सामने साष्टांग दंडवत करवाकर माफी मंगवाई. ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इसके बाद महेश ने एक नया वीडियो जारी किया जिसमें वो रोते हुए नजर आए, हाथ जोड़कर राज ठाकरे और मनसे कार्यकर्ताओं से बिना शर्त माफी मांगी, कहा अनजाने में गलती हुई ऑफेंड करने के इरादे से नहीं की थी और अपील की अब और परेशान न किया जाए.

संबंधित वीडियो