PM मोदी की तारीफ पर भड़के राज ठाकरे, विवेक ओबेरॉय से पूछा- फिर दुबई क्‍यों रहते हो?

  • 9:39
  • प्रकाशित: अगस्त 02, 2026

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने बॉलीवुड एक्टर्स विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर निशाना साधा है. राज ठाकरे का आरोप है कि दोनों एक्टर पीएम मोदी की तारीफ करते हैं और सरकार के समर्थन में बोलते हैं, लेकिन खुद दुबई में रहकर भारत में सिर्फ फिल्मों में काम करने आते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इन लोगों को देश और प्रधानमंत्री पर इतना भरोसा है तो परिवार के साथ दुबई में क्यों रहते हैं, भारत में क्यों नहीं? राज ठाकरे ने कहा कि बॉलीवुड का पब्लिक एंडोर्समेंट और पर्सनल चॉइस अलग-अलग हैं. हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' के बाद कई कलाकारों ने सरकार के काम की तारीफ की थी, उसी पृष्ठभूमि में राज ठाकरे का ये बयान आया है. उनका कहना है कि जिन लोगों को देश से प्रेम है उन्हें भारत में रहकर उदाहरण पेश करना चाहिए.

संबंधित वीडियो