सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर संसद की स्थायी समिति की बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए. बैठक में शामिल कई सांसदों ने जहां जमकर सवाल किए, वहीं राहुल गांधी चुपचाप सुनते रहे. बैठक ढाई घंटे चली, राहुल गांधी सभी की बात सुनते रहे. लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से कुछ नहीं पूछा.