एक तरफ जहां आम आदमी पार्ट कांग्रेस के साथ दिल्ली में लोकसभा चुनावों में गठबंधन करना चाहती है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष ने आज दिल्ली के तालकटोरा में एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस दिल्ली की सभी सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी.हालांकि राहुल के इस संदेश का संदेश स्पष्ट है लेकिन चूंकि उन्होंने अपने भाषण में आम आदमी पार्ट और इसके नेताओं पर को हमला करने से परहेज किया तो इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि अभी भी गठबंधन की संभावनाओं पर पूर्ण विराम नहीं लगा है.