NDTV World Summit 2026: AI से कूटनीति पर चर्चा तक, एक मंच पर होंगे दुनिया के दिग्गज

  • 8:21
  • प्रकाशित: अक्टूबर 20, 2026

अभी दुनिया कई नए विचारों और चुनौतियों से गुजर रही है. इस दौर में NDTV एक ही मंच पर राजनीति, विदेश नीति, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और कल्चर से जुड़े बड़े चेहरों को साथ ला रहा है. मौका है NDTV World Summit 2026 का. अपने दूसरे एडिशन में यह समिट उन अहम फैसलों पर फोकस करेगा, जो आने वाले समय में पूरी मानवता की दिशा तय करेंगे. यह कार्यक्रम 22-23 अक्टूबर को दिल्ली में होगा. इस बार की थीम रखी गई है - 'व्यवस्थाओं के बीच फंसी दुनिया' यानी A World Between Orders. पीएम मोदी से लेकर नेपाल के वित्त मंत्री तक, यहां जानिए इस इवेंट में कौन-कौन से बड़े नाम आ रहे हैं.