आज देशभर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में दशहरा यानी विजयादशमी का खास महत्व है. ये त्योहार बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है. हर साल इस दिन लोग भगवान श्रीराम की विजय की खुशी में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करते हैं. इसके साथ ही कई जगहों पर मां दुर्गा की पूजा, शस्त्र पूजन और शमी वृक्ष की पूजा भी की जाती है. नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी विजयादशमी उत्सव पर शस्त्र पूजन किया. साथ ही अपने संबोधन में विपक्ष और सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि समस्या रहती है, आंदोलन होते हैं लेकिन वो समाधान के लिए होने चाहिए. वोट और सस्ती लोकप्रियता के लिए नहीं होनी चाहिए. हमारी करनी के कारण द्वेष पैदा नहीं होना चाहिए.