प्रियंका गांधी ने NDTV से कहा- NRC और नागरिकता कानून गरीबों के खिलाफ

  • 1:33
  • प्रकाशित: दिसम्बर 20, 2019
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली समेत देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची. इस दौरान प्रियंका गांधी ने एनडीटीवी से कहा, ''मैं यहां समर्थन देने आई हूं. देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. एनआरसी और नागरिकता कानून गरीबों के खिलाफ हैं. इससे सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब तबका है. अगर आपके दादा-दादी के दस्तावेज दिखाने हो तो क्या आप दिख पाएंगे? जैसे नोटबंदी के लिए लाइन में खड़ा रखा था, ऐसे ही इस मुद्दे पर लाइन में खड़ा रखना चाहते हैं.''

संबंधित वीडियो