प्रियंका गांधी आज जाएंगी प्रयागराज, निषाद समुदाय के लोगों से मिलेंगी
प्रकाशित: फ़रवरी 21, 2021 11:52 AM IST | अवधि: 0:20
Share
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक बार फिर संगम नगरी प्रयागराज जा रही हैं. प्रियंका वाड्रा वहां यमुनापार के बसवार गांव पहुंचकर निषाद समुदाय से मुलाकात करेंगी और उनका दर्द बांटेंगी. 10 दिनों के अंदर प्रियंका का ये दूसरा दौरा है. पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रियंका पुलिस उत्पीड़न में शिकार निषाद समुदाय के लोगों से मिलेंगी.