कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में लिखा है कि पूरे मन से प्रधानमंत्री बनने से इनकार किया था. विदेशी मूल के होने पर विरोध की आशंका उन्हें थी. लेकिन राहुल-प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें. सोनिया गांधी ने अपनी किताब में जिक्र किया है कि आखिर, क्यों उन्होंने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना था.