अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान देखने को मिला है. अखिलेश यादव ने अयोध्या को सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी बनाने का ऐलान किया है. अयोध्या की लूट, मंदिर व्यवस्था और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लेकर बीजेपी को उन्होंने घेरा है. अयोध्या के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प लिया है. राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या घटने का उन्होंने दावा भी किया. साथ ही मंदिर व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का वादा किया. गरीबों को राशन में तेल और घी देने का वादा किया, तो वहीं परंपरागत नौकायन को बढ़ावा देने की बात कही. निषादराज और भगवान राम के संबंध को फिर से स्थापित करने का दावा किया. अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराने का ऐलान किया और साथ ही सर्किल रेट घोटाले की जांच करवाने का वादा भी किया.