नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि देश का माहौल राजनीतिक पार्टियां बिगाड़ रही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुछ दिन पहले ऐसी अपील की थी जिससे लोग भड़क उठे. आज के माहौल में अफवाह फैलाने वाले गिरोह में कई राजनीति पार्टियां भी शामिल हो गई हैं.