रिया चक्रवर्ती के घर मीडिया का एक बदसूरत चेहरा दिखा जहां चौकीदार से लेकर बिल्डिंग में आने वाले हर आदमी को घेरा जा रहा है. ये सबकुछ पत्रकारिता के नाम पर किया जा रहा है. रिया चक्रवर्ती कसूरवार हैं कि नहीं अदालत तय करेगी. रिया ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वे असुरक्षित हैं. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ाई है.