दिल्‍ली : IP कॉलेज में छेड़खानी का मामला गरमाया, पीड़िता के समर्थन में उतरीं अन्‍य छात्राएं

  • 6:47
  • प्रकाशित: मार्च 31, 2023
नॉर्थ कैंपस का इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय आज पुलिस छावनी में तब्दील है. कॉलेज की लड़कियों का विरोध और गुस्सा उनके साथ की गई छेड़खानी को लेकर है, जो 28 मार्च को कॉलेज के एनुअल फेस्ट के दौरान हुई.  बाहर से कुछ लड़के उस फेस्ट में आए और लड़कियों के साथ बदतमीजी की. आज दिल्ली विश्वविद्यालय के दूसरे कॉलेज की लड़कियां इनके समर्थन में यहां आ रही थीं, जिन्‍हें पुलिस ने रोक दिया. क्या आरोप हैं और क्या हैं उनकी मांगें? इसे लेकर हमारे सहयोगी परिमल कुमार ने उनके साथ बातचीत की. 
 

संबंधित वीडियो